हड्डी-जोड़ों में बढ़ा दर्द, खांसी -जुकाम के मरीजों की कतार

बरेली। जिला अस्पताल मे मरीजों को इलाज पाना आसान नही है। वही सोमवार के दिन तो हालात और खराब हो जाते है। इस सोमवार को भी ओपीडी मे मरीजों की भीड़ उमड़ी। इससे पहले मरीजों को काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए मारामारी करनी पड़ी और बाद मे दवा के लिए लाइन मे लगना पड़ा। सोमवार को 1445 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिसमें 150 से अधिक मरीज वायरल बुखार के थे। गले के संक्रमण और त्वचा रोगियों की संख्या भी काफी रही। ठंड से सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के साथ ही हड्डी-जोड़ों मे दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन और हड्रीरोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच भी करीब 10 प्रतिशत अधिक रही। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे तक पर्चा काउंटर पर गिनती के मरीज रहे लेकिन उसके बाद रोगियों की संख्या बढ़ी तो ओपीडी की सीढ़ियों तक लाइन लग गई। ओपीडी मे बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम, पेट दर्द जैसी परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं कोल्ड डायरिया के लक्षण वाले दो बच्चे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सोमवार को 3100 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *