बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा को शहर से गांव की ओर भी स्थापित करें। शहर में तीन प्रखंड अलखनाथ, बारादरी और सिविल लाइंस के अलावा अन्य प्रखंड खोले जाएं। वह शनिवार को नागरिक सुरक्षा बरेली की ओर से अर्बन हॉट के ऑडिटोरियम में चल रहे प्रशिक्षण में बोल रहे थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नागरिक सुरक्षा वार्डन की ओर से की जा रही डयूटी की सराहना की। इससे पहले डीएम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंकज कुदेशिया ने आग के त्रिभुज एवं आग का विज्ञान विषय पर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया। प्रमोद कुमार डागर ने आग का वर्गीकरण, आग लगने के कारण और आग से बचाव के तरीके बताए। उप नियंत्रक नागरिक राकेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताई। डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत कुमार ने आभार जताया। नागरिक सुरक्षा में अग्निनशमन दल का गठन उप नियंत्रक राकेश कुमार ने किया। अन्जय अग्रवाल, संजय पाठक, दिनेश कुमार सिंह आदि वार्डन व स्वयंसेवक मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव