फरीदपुर, बरेली। भाजपा नेताओ ने रविवार को फरीदपुर विधायक डॉ़ श्याम बिहारी लाल के आवास से तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने तिरंगा यात्रा का हरी झंडी दिखाई। तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति के गीतों पर कस्बे में भ्रमण किया। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंडल के अनुज शुक्ला, मुकेश गुप्ता, अंबर पांडे, ब्रह्मा शंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इमरान रजा, फरीदपुर नगर अध्यक्ष प्रतुल अग्रवाल, संजय चौहान, जिला पंचायत सदस्य नवीन शर्मा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, सभासद संजीव शुक्ला, पुष्पेंद्र यादव, हरिशंकर अग्निहोत्री, अनूप मिश्रा, विनोद राठौर, विजय शंकर सक्सेना, चंदन शुक्ला, हिमांशु शर्मा, उर्वेश चौहान, बबलू पांडे, सुभाषिनी जायसवाल, बबीता गुप्ता, शिल्पी मिश्रा आदि मौजूद थे।।
बरेली से कपिल यादव