बरेली। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा कि अब भाजपा का जनाधार खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मे पूरी सरकारी मशीनरी भीड़ जुटाने मे लगी रही। भाजपा का जनाधार खत्म होते देख लोग सपा में शामिल हो रहे हैं। वह गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में बोल रहे थे। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। बैठक में बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जन समस्याओं को उठाने और भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व प्रधान अदलखिया रामनाथ पटेल साथियों के साथ भाजपा छोड़ सपा मे शामिल हुए। संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, संजीव यादव, मो. मुस्ताक अहमद, शिव प्रताप यादव, सुरेंद्र सोनकर, नदीम अली, जिला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, द्रोण कश्यप, तनवीर इस्लाम, डॉ जीराज यादव, मुकेश मिश्रा, सुरेश गंगवार, हाजी शब्बीर अहमद, भद्रासेन गंगवार, असलम खान, स्मिता यादव, भारती चौहान, सीमा श्रीवास्तव, पल्लवी सक्सेना, काशीराम भारती, अतुल आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव