पत्नी के हत्यारोपी पति की प्रेमिका मन्नत गिरफ्तार, कहा था- या उसे चुनो या मुझे, इसके बाद कर दी हत्या

बरेली। जनपद के थाना आंवला पुलिस ने अमरवती हत्याकांड के आरोपी पति ओमसरन की गिरफ्तारी के बाद उसकी प्रेमिका मन्नत को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी प्रेमिका मन्नत को करगैना में किराये का कमरा दिलाया था। जहां पर वह उससे मिलने के लिए अक्सर जाता रहता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के व्योली गांव निवासी ओमसरन मौर्य की ससुराल आंवला थाने के गांव मोतीपुरा मे है। ओमसरन बुधवार की रात पत्नी अमरवती के साथ पूर्णागिरि से दर्शन कर बरेली पहुंचे थे। आरोपी पति आधी रात ससुराल पहुंचा और बाइक लेकर अपने घर जाते समय सुनियोजित तरीके से पत्नी अमरवती की हत्या कर दी। उसने घटना को बदमाशों का हमला और लूट दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने चंद घंटे मे ही वारदात का खुलासा कर हत्यारोपी पति ओमसरन को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ओमसरन ने बताया था कि उसने मन्नत से प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन उसे घर लाने के लिए पुराने ख्यालों की अमरवती को रास्ता से हटाना जरूरी था। उसने कहा कि मन्नत ने ही उसे पत्नी की हत्या के लिए उकसाया। उसने कहा था कि दोनों में से एक को चुन लो। उसने साजिश रचकर बुधवार रात बांके से प्रहार कर अमरवती की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस मन्नत की तलाश में जुट गई। आंवला थाना प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि मन्नत सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना में किराये के कमरे में रहती थी। इस उसके प्रेमी ओमसरन ने दिलाया था। वह यहां ब्यूटी पार्लर चलाती है। जेल में मां के साथ ही रहेगा निर्दोष ख्वाहिश आंवला थाना प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि आरोपी मन्नत का एक ढाई साल का बच्चा ख्वाहिश है। वह भी अपनी मां के साथ ही जेल मे रहेगा। साथ ही बताया कि आरोपी ओमसरन काफी शातिर दिमाग का है। उसने शुरू से ही पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सूझबूझ और गहनता से की गई जांच ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *