आंवला, बरेली। गंगा घाट से जल लेकर लौट रहा एक कांवड़ यात्री दौरा पड़ने से सड़क पर गिर गया। मौके पर पहुंचे सीओ और भमोरा पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जिससे उसकी जान बच गई। क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार ने बताया कि बरेली-बदायूं रोड पर आंवला तिराहे के समीप अचानक एक कांवड़ यात्री सड़क पर गिर गया। सूचना पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल भिजवाया। कांवड़ यात्री की हालत मे अब सुधार है। कांवड़ यात्री के साथियों ने बताया कि उसका नाम लाखन लाल निवासी लाल फाटक, थाना कैंट, जनपद बरेली का है। वह बदायूं के कछला गंगा घाट से जल लेकर लौट रहा था। रास्ते मे अचानक तबीयत बिगड़ने से वह सड़क पर घायल हो गया। यदि समय से इलाज नही मिलता तो कुछ अनर्थ हो सकता था।।
बरेली से कपिल यादव