कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, पौधरोपण भी किया

बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को महानगर कांग्रेस ने जगतपुर में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। पौधरोपण कर विचार गोष्ठी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि देश में सूचना एवं संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। युवा सशक्तीकरण, पंचायतीराज को सुदृढ़ करने जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए। डॉ. के बी त्रिपाठी, कृष्णकांत शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पंकज उपाध्याय, मोबिन अंसारी एडवोकेट, तबरेज खान, मनोज शर्मा, अर्चना शर्मा, नजमी खान जोया, पार्षद जहीरुद्दीन मुन्ना, सादिक अंसारी, अकरम खान, डॉ. सरताज हुसैन, धीरज दीक्षित, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। वही कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अजय शुक्ला ने कहा कि पार्टी में राजीव गांधी की कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी। पूर्व प्रदेश सचिव असलम चौधरी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह दूरदर्शी नेता थे। पंडित राज शर्मा ने कहा कि आज हम जिस डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, उसकी नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। देश को आधुनिकता की दिशा में आगे ले जाने में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, डॉ. दत्तराम गंगवार, श्यामपाल सिंह, सुरेंद्र सोनकर, गुड्डू अंसारी, चेतराम, मोहम्मद हसन, जुबेर खान, कल्लू खान, यासीन कुरैशी, मुस्ताक खान, अफसर खान, निजाकत हुसैन, शिव शंकर शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *