बरेली। जिला अस्पताल मे भर्ती दो बच्चे डेंगू संक्रमित निकले। उन्हें डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। दोनों की हालत गंभीर है। जिले में अब तक चार केस डेंगू के आ चुके है। हजियापुर निवासी अब्दुल सलीम के एक साल के बेटे अफरान को तीन दिन पहले बुखार आया तो परिजनों ने 20 अप्रैल की शाम को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया। बच्चे की डेंगू जांच हुई। मंगलवार को सुबह आई रिपोर्ट में बच्चा डेंगू से ग्रसित मिला। इसके अलावा प्रेमनगर क्षेत्र के लल्ला मार्केट निवासी रिहान रजा की सात माह की बेटी मरियम को दो दिन से बुखार और पेट दर्द था। 21 अप्रैल को आई रिपोर्ट में बच्ची में डेंगू निकला। दोनों को डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बुखार, डायरिया के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या थी बढ़ रही है। चिंताजनक बात यह है कि इस बार डेंगू के 70 प्रतिशत मरीज 5 साल से कम उम्र के बच्चे हैं। मंगलवार को भी दो बच्चे डेंगू पॉजिटिव मिले दोनों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। मौसम में हो रहे हैं बदलाव के चलते बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह भर गया है। बच्चा वार्ड भी फुल है।।
बरेली से कपिल यादव