खाना बनाते समय झुलसी युवती की हुई मौत

वाराणसी/सेवापुरी- कपसेठी थाना के रामडीह गांव में शुक्रवार को सांयकाल खाना बनाते समय आग लग जाने से शांति पासवान नामक युवती झुलस गयी| उसे बचाने पहुचे पति नीलू पासवान भी हल्का झुलस गया| घटना के बाद युवती को मण्डलीय अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान शनिवार की भोर में उसकी मौत हो गयी|
जानकारी केअनुसार शांति देवी 31 वर्ष सायंकाल खाना बना रही थी | लकडी को चूल्हे से निकली चिंगारी से उसका कपडा जलने लगा | जानकारी होते ही पति तत्काल पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया|जिससे पति नीलू पासवान 35 वर्ष झुलसगया | घटना के बाद उसे कतवारूपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गये,जहांसेउसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान शनिवार की भोर मेंउसकी मौत हो गयी| परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिये बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिये|मृतका दो बच्चे विपिन पासवान,10वर्ष व किशन पासवान 4 वर्ष के बताये जातेहै|पति का प्राथमिक उपचार किया गया|

रिपोर्ट-:चंद्रभान सिंह कपसेठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।