प्रवासी श्रमिकों के नही बनाए राशन कार्ड, डीएम ने डीएसओ का वेतन रोका

बरेली। जनपद की तहसील बहेड़ी क्षेत्र मे प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने मे लापरवाही जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह को भारी पड़ी। डीएम ने लापरवाह डीएसओ का वेतन रोक दिया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। संतोष जनक जवाब नही दिया तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। प्रवासी श्रमिकों का सत्यापन के बाद राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। आपूर्ति विभाग राशन कार्ड बना रहा है। डीएम रविंद्र कुमार लगातार समीक्षा कर रहे हैं। बहेड़ी एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने राशन कार्ड बनाने में लापरवाही की डीएम से शिकायत की। बहेड़ी में सबसे 6000 पात्र प्रवासी श्रमिक दिखाए गए हैं। राशन कार्ड सिर्फ 2000 श्रमिकों के बनाए गए है। तहसील बहेड़ी के तीन कम्प्यूटर ऑपरेटर, एक पूर्ति निरीक्षक और उनके ऑफिस के एक कम्प्यूटर ऑपरेटर राशन कार्ड बनाने का काम कर रहे हैं। राशन कार्ड बनाने की रफ्तार बहुत धीमी पाई गई। डीएम ने डीएसओ नीरज सिंह को कई बार कम्प्यूटर ऑपरेटर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद भी डीएसओ ने निर्देशों का पालन नही किया। डीएम ने गुरुवार को नाराजगी जताते हुए डीएसओ का अक्तूबर का वेतन रोकने के आदेश दे दिए। डीएम ने निर्देशों की अनदेखी करने पर स्पष्टीकरण भी मांगा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *