श्रीकृष्ण जाजू कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न

*विज्ञान मॉडल में इनोवेशन करें बाल वैज्ञानिक: डीआईओएस विनय कुमार

डिबाई (बुलंदशहर)- श्री कृष्ण जाजू कन्या इंटर कॉलेज डिबाई में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 120 छात्राओं ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किये।प्रदर्शनी का शुभारंभ डिबाई क्षेत्र के नोडल अधिकारी रविंद्र सिंह राही द्वारा सरस्वती मां के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष विपिन माहेश्वरी, प्रबंधक शरद माहेश्वरी एवं उप प्रबंधक संजीव राठी द्वारा अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने अपने संदेश में कहा की बाल वैज्ञानिक अपने मॉडलों में नवाचार लाइन जो समाज के लिए उपयोगी हो ।इस विज्ञान प्रदर्शनी में भूकंप सूचक यंत्र, जल शोधन, मानव हृदय की क्रियाविधि, रेन हार्वेस्टिंग, प्लांट सेल, वाटर साइकिल, पॉल्यूशन साइकल, सोलर पार्क आदि पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये गये। निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर प्रथम स्थान वंदना कक्षा 9 (A) ने किसान मित्र छड़ी मॉडल पर प्राप्त किया। दूसरा स्थान रुचिता शर्मा 9 (C) तथा तीसरा स्थान मीनाक्षी कक्षा 10(B) ने प्राप्त किया। तीनों छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दो ग्रुप को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया तथा सभी प्रतिभागी छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।अतिथियों के रूप में प्रधानाचार्य चेतराम हरियाणा इंटर कॉलेज डिबाई डा. रवि प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य मथुरिया किसान इंटर कॉलेज भीमपुर दोराहा सुमित त्यागी, प्रधानाचार्य मथुरिया इंटर कॉलेज डिबाई राजपाल सिंह, प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज धर्मपुर बी पी राजपूत, प्रधानाचार्य देवत्रय आदर्श इंटर कॉलेज कर्णवास महेश चंद्र,रविशंकर,विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल के मुख्य सदस्य राष्ट्रपति पुरस्कृत विज्ञान संचारक डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने इंस्पायर अवार्ड मानक की विस्तृत जानकारी दी और मॉडलों में नवीनता लाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ नीरज कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रदर्शनी में उपस्थित प्रधानाचार्यो ने डिबाई क्षेत्र के सभी विद्यालयों की विज्ञान समिति गठित करने का सुझाव दिया जिससे क्षेत्र से नई-नई प्रतिभाओं को जनपद का नाम रोशन करने का अवसर मिले। प्रदर्शनी को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। प्रबंध समिति ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु प्रधानाचार्या डॉ नीरज कुमारी और समस्त विज्ञान शिक्षकों की अति प्रशंसा की। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने हेतु विज्ञान संकल्प कराया।

– बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *