बरेली मे योगी बोले- प्रत्याशियों को जिताकर डबल को बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार

बरेली। बरेली कॉलेज के मैदान मे मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जाति के नाम पर बंटवारा होता था। पर्व मे भी भय का माहौल। महिलाएं बाजार नही जा पाती थी। मोदी जी नेतृत्व मे सब बदल गया। यूपी मे 17 में 20 करोड़ का निवेशक नही था आज 20 लाख करोड़ के निवेशक है। माफियाराज पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले अवैध वसूली होती थी। आज गुंडे गले मे तख्ती लटका कर चलते है। आज बरेली सेफ सिटी है। यूपी के युवा अब टैबलेट चलाते है। छोटे व्यापारी को भी ऋण का लाभ दिया। सीएम ने कहा कि सुरक्षा का माहौल डबल इंजन का करिश्मा है। डबल को ट्रिपल इंजन बनाए। 12 से 17 तक सबसे अधिक बार कर्फ्यू लगता था। बीते 6 साल में सब बदल गया। अब पहचान उत्तम प्रदेश की है। इसके साथ ही दुनिया में भारत की नई पहचान बनी। भारत वैश्विक लीडर बना। 9 साल मे मोदी ने भारत को सम्मान दिलाया। सुरक्षा, सुशासित भारत बना। आईआईटी आईआईएम हमारी पहचान बनती जा रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने योजनाओं की सफलता को गिनाया। बोले- अयोध्या मे राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मां विध्यवासिनी, देवी सारण्य की आभा चमकने वाली है। इसलिए मेयर पद पर उमेश गौतम सहित सभी पालिकाओं के अध्यक्ष और सभासदों को जिताएं। योगी की जनसभा मे जाने के लिए काले कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। इस दौरान जो लोग काले कपड़े पहन कर आए, उन्हें जाने से रोका गया। इसके साथ ही कमांडो द्वारा कड़ी सुरक्षा के दौरान चेकिंग की जा रही थी, मीडिया कर्मियों पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा था। मीडिया कर्मी उस कांड के बाद से संदेह के घेरे मे है। भले ही सीएम के कार्यक्रम में जाने के लिए उनके प्रशासन द्वारा पास बनाए गए हो। एनएसजी इतनी सक्रिय है कि पहली बार मीडिया के लिए जारी नाम वाली सूची एनएसजी कमांडो ने जिला सूचना अधिकारी से ली थी। सीएम से पूर्व भाजपा के मेयर पर के प्रत्याशी उमेश गौतम ने कहा कि 5 साल में विकास की गंगा बही है। बरेली की गलियों में उजाला है। अब सभी सड़कें 4 लेन 6 लेन है। कोरोना काल में बीजेपी के नेता ने काफी काम किया। हमने एसटीपी लगवाए। कूड़ा हटवाया। 20 इलेक्ट्रिक बसें चल रही है। इन्वेस्टर्स समिट काफी सफल रहा। 11 को बीजेपी के सभी प्रत्याशी को जिता दें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *