बरेली। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद ने पुरानी कार्यकारिणी के साथ दो नए सदस्यों को संकल्प की शपथ दिलाई गई। मंच संचालन प्रान्तीय महासचिव राहुल यदुवंशी ने किया। दीप प्रज्वलन हेतु सभी महिला शक्तियों का आवाहन किया गया। नीलम सक्सेना ने वंन्देमातरम गायन के उपरांत कार्यक्रम आरम्भ हुआ। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। राहुल यदुवंशी ने पुराने सभी सदस्यों के साथ ही दो नए सदस्यों को भी सदस्य संकल्प की शपथ दिलाई गई। ज्योति खुराना ने नारी शक्ति को जाग्रत करते हुए एक कविता हाँ मैं नारी हूँ कही। पंकज शर्मा ने भारत विकास परिषद के वारे में चर्चा की। प्रभात सक्सेना ने भारत को जानो की एप्प के बारे मे बताया। राहुल यदुवंशी की सुपुत्री श्रेया प्रभजोत ने हे शारदे मां का गायन किया। कार्यक्रम मे प्रान्तीय अध्यक्ष संजीव जॉली, प्रभात सक्सेना प्रान्तीय संरक्षक, हिमांशु छाबड़ा, नव मनोनीत शाखा अध्यक्ष नवीन वार्ष्णेय, शाखा उपाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, शाखा सचिव हरनन्दन यदुवंशी, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला संयोजिका डॉ निधि मिश्रा, प्रेमा धवन, अनिल सक्सेना, सुदेश कक्कड़, संजय नेगी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
