बरेली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को बरेली के प्रबुद्ध जन सम्मेलन मे कांग्रेस और सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम बरेली नगर निगम के महापौर प्रत्याशी उमेश गौतम के समर्थन मे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आईएमए हाल में बोल रहे थे। बृजेश पाठक ने कहा कि यह समय फैसले का है। मोदी और योगी की सरकार लगातार देश और प्रदेश को आगे ले जा रहे हैं। बरेली के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनना जरूरी है। उमेश गौतम के पांच साल का काम बरेली के विकास की कहानी बताता है। स्कूलों की हालत सुधरी है। बरेली की सिक्स लेन और फोरलेन कनेक्टिविटी हुई है। हर तरफ लाइटें लगी हैं। पार्क विकास की गाथा बता रहे हैं। यह समय बेहतर को चुनने का है। ताकि आपकी विकास में भागीदारी हो सके। बृजेश पाठक ने पिछली सपा सरकार पर हमला किया। कहा, सपा गुंडागर्दी को बढ़ावा देती थी। अब हालात बदल गए हैं गुंडे गले में तख्ती लटका कर खुद गिरफ्तार होने को तैयार है। इस दौरान सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक, आंवला विधायक, बिथरी चैनपुर विधायक समेत काफी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
