नौ सचिव समेत बीस सफाई कर्मी मिले अनुपस्थित, भेजा नोटिस

बरेली। संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े मे गांवों मे चल रही साफ सफाई मे सचिव और सफाई कर्मचारियों की लापरवाही लगातार जारी है। डीपीआरओ की ओर से पंचायतों मे कराई गई जांच में पिछले दिनों 15 सचिव समेत 33 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। वही अब नौ सचिव समेत 20 सफाई कर्मी फिर मौके पर अनुपस्थिति मिले है। पंचायत राज विभाग की ओर से सभी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिले मे 30 अप्रैल तक पखवाड़ा चल रहा है। गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था पंचायती राज विभाग के पास है। सफाईकर्मियों की निगरानी सचिव, एडीओ पंचायत और बीडीओ कर रहे है। हकीकत परखने के लिए मीरगंज, बहेड़ी, भुता, आलमपुर जाफराबाद मे निरीक्षण किया तो नौ सचिव और 11 सफाई कर्मी गायब थे। सफाई कर्मियों के न होने से गांव में गंदगी मिली। गांव वालों ने भी बताया कि दो से तीन दिन के बीच कोई सफाई कर्मी गांव में नहीं दिखा। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *