अज्ञात वाहन ने लाइनमैन, हेल्पर की बाइक को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

बरेली। बिजली का काम कर घर लौट रहे लाइनमैन और हेल्पर की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र के बजरिया गांव निवासी लखपत सिंह (27 साल) बिजली विभाग मे लाइनमैन था। वह संविदा पर काम करता था। बुधवार की रात 12 बजे बिजली का तार जोड़ने अपने गांव के हरिओम को साथ ले गया। रात मे दोनों बाइक से लाैट रहे थे। रिछा कट के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने दोनो की बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें लखपत और हरिओम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब मृतकों के परिजनों को इस बारे मे पता लगा तो कोहराम मच गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *