बरेली। लंबे समय से नगर निगम अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि तहसील से लेकर जंक्शन रोड तक अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया है। अपर नगर आयुक्त अजित कुमार सिंह के नेतृत्व मे नालों पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को अभियान की शुरुआत कर दी। नाले के ऊपर जो भी अतिक्रमण नजर आया उस पर बुलडोजर चला दिया। 30 खोखे समेत वकीलों के अस्थाई चैंबर तक हटाए गए। अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध हुआ तो नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। भीड़ आक्रोशित न हो जाए इसके लिए पुलिस भी अलर्ट रही। टीम कचहरी रोड पर नालों के ऊपर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। दो दर्जन से अधिक रैंप, पक्के निर्माण, लोहे के ग्रील तोड़े गए। टीम जब बुलडोजर चला रही थी तो कुछ लोग विरोध मे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही अपर नगरायुक्त अजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। बुलडोजर चलाने को लेकर उनके साथ भी नोकझोंक हुई। नोकझोंक के बीच जंक्शन रोड तक अभियान चला। अपर नगरायुक्त ने बताया कि कई जगह कब्जा हो गया था। इससे नालों से पानी की निकासी बंद हो गई थी। जलभराव का कारण भी यही है। इसलिए नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। यह अभियान पूरे शहर भर में चलेगा। शहर-शहर को स्वच्छ मिशन भारत बनाने का उत्तर प्रदेश सरकार ने संकल्प लिया था।।
बरेली से कपिल यादव
