बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर रोडवेज बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों मे विवाद हो गया। मामला थाने तक पहुंचा बाद मे समझौता हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सीतापुर डिपो की बस दिल्ली से सीतापुर जा रही थी। मुरादाबाद से आई टेन कार से एक फैमिली बरेली जा रही थी। दोपहर एक बजे फतेहगंज टोल प्लाजा पर भीड़ मे बस कार से हल्की सी टकरा गई। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया बाद मे दोनों पक्षों में समझौता हो गया दोनों लोग अपने अपने गंतव्यो को चले गए।।
बरेली से कपिल यादव