08वीं वाहिनी पीएसी बरेली के नेतृत्व में वाहिनी परिसर में कुशल योग प्रशिक्षको को कराया अभ्यास

बरेली- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “ मानवता के लिए योग ” (Yoga For Humanity) पर #अंकितमित्तल आईपीएस सेनानायक महोदय 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली के नेतृत्व में वाहिनी परिसर में कुशल योग प्रशिक्षकों द्वारा वाहिनी के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को योगा का अभ्यास कराया गया, साथ ही योग करने से मानव शरीर पर होने वाले लाभ की जानकारी भी योगा प्रशिक्षकों द्वारा दी गयी।
इस अवसर पर सेनानायक महोदय श्री अंकित मित्तल आईपीएस, उपसेनानायक महोदय श्री आशुतोष शुक्ल, सहायक सेनानायक श्री रणविजय सिंह, शिविरपाल श्री पवन कुमार भाटी, सूबेदार सैन्य सहायक श्री अनिल कुमार वर्मा, वाहिनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी तथा वाहिनी के जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *