ज्ञानवापी कमीशन का आदेश देने वाले जज रवि कुमार का बरेली तबादला, मिला था धमकी भरा पत्र

बरेली- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात कुल 619 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस सूची में वाराणसी के कई न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं जिसमें ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश देने वाले सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर का नाम लिस्ट में सौवें नम्बर पर है रवि कुमार का तबादला बरेली किया गया है।
आपको बताते चलें कि कुछ समय पहले ही रवि कुमार को धमकी भरा पत्र मिला था जिसके एवज में पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से जारी तबादला आदेश में स्थानांतरित किए गए सभी न्यायिक अधिकारियों से कहा गया है कि उन्हें हर हाल में चार जुलाई 2022 तक अपना प्रभार सौंपना होगा। प्रदेश भर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के 285 न्यायिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन रैंक के 121 न्यायिक अधिकारी तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के 213 न्यायिक अधिकारियों के तबादले में वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर का नाम भी शामिल है। इस अभिप्राय की अधिसूचना इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की तरफ से सोमवार को जारी की गई है।

– संवाददाता अदनान खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *