सोरांव।सोमवार को फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने श्री जगलाल जगत बहादुर पटेल इंटरमीडिएट कालेज विरभान पुर सोरांव में यूपी बोर्ड के टॉपर छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि परीक्षा में आए नम्बर सफलता का मापदंड नहीं होते इसलिए जो भी परिणाम आया है उसे सहर्ष स्वीकार कर के जिंदगी में आगे बढ़े और सफलता अर्जित करे।इस मौके पर सांसद ने सलोनी,कृतिका,अनामिका,सेजल मौर्या,सोमनी,आस्था,अमृता सेन,पूनम पांडेय,आँचल वैश्य,निधि पटेल, नीलम पटेल,पूजा,संगीता,नितिन कुमार, अंश कुमार,आभा,कोमल,काजल,स्वाति,सूर्य प्रकाश पटेल,आँचल,वंदना,शिवशक्ति,शिवानी,बबीना यादव,सलोनी,संध्या,नेहा साहू, प्रगति सिंह,आदि को सम्मानित किया।इस अवसर पर शंभू नाथ पटेल, राम सुंदर मिश्रा, डॉ0 प्रकाश,चन्द्रिका,पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय पटेल,जिला पंचायत सदस्य राजेश आदि मौजूद रहे।सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
सांसद केशरी देवी पटेल ने हाईस्कूल व इंटर के टॉपर छात्र व छात्राओं को किया सम्मानित
