सांप के डसने से टिटौली की आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव टिटौली मे आंगनवाड़ी कार्यकत्री संतोष कुमारी पत्नी वीरपाल गंगवार को सांप ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय झाड़फूंक वाले लोगो के पास कई जगह ले गए। लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। देर रात उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गांव टिटौली निवासी वीरपाल गंगवार की पत्नी संतोष कुमारी गांव के ही केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात है। शनिवार रात को वह अपने घर सो रही थी। रात के समय पेशाब करने के लिए घर से बाहर गयी थी। उसी समय सर्प ने उनके बाये पैर को डस लिया। उनकी चीख पुकार सुनकर परिजन घबराकर उठ गए। उनकी हालत विगड़ने पर परिजन लोगो की सलाह पर डॉक्टर के पास नही ले जाकर झाडफूंक और देशी इलाज करने वालो के पास खानपुर ले गए। उनकी दबा से कोई फायदा नही होने पर कई जगहों पर दिखाया लेकिन उनकी हालत मे कोई सुधार नही है। रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *