अग्निपथ योजना के विरोध मे दिल्ली व नैनीताल हाईवे जाम करने की साजिश, व्हाट्सएप चैट हुआ वायरल

बरेली। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का पूरे देश में विरोध हो रहा है। कई शहरों मे प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया और ट्रेनों, बसों व थानों मे आग लगा दी गई। बरेली मंडल मे अभी तक हिंसक प्रदर्शन तो नही हुआ लेकिन एक बड़ी साजिश रची जा रही थी। जिले मे अ‍ग्निपथ योजना के विरोध मे 20 जून को दिल्ली व नैनीताल हाईवे जामकर उपद्रव की तैयारी की जा रही थी। जिसका व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रही साजिश का चैट वायरल हो गया। जिससे पुलिस अलर्ट हो गई है। जिन चैट नंबरों के आधार पर पुलिस संबंधित लोगों की तलाश मे जुट गई है। वायरल हुए व्हाट्सएप चैट के अनुसार टूर ऑफ ड्यूटी के खिलाफ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। ग्रुप मे सभी से अपील की गई है कि 20 जून को सभी दोहना रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पहुंचे। यहां से दिल्ली व नैनीताल हाईवे जाम किया जाएगा। चैट मे इस बात का उल्लेख किया गया है कि बरेली जंक्शन मे पीएसी व पुलिस फोर्स होने के कारण आंदोलन जंक्शन पर नही करेंगे। सभी भाइयों को टोल टैक्स दोहना पर एकत्रित होकर नैनीताल हाईवे व दिल्ली हाईवे दोनों को जाम करना है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में आएं। चैट के स्क्रीनशाट लेकर एक युवक ने बरेली पुलिस, आइजी रेंज, एडीजी जोन को टैगकर ट्विटर पर शिकायत की है। पुलिस सक्रिय हो गई है। नंबरों के आधार पर लोगों की तलाश में जुट गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *