विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया केंद्रीय कारागार का निरीक्षण

बरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह वर्मा ने केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। सचिव, न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह वर्मा ने केंद्रीय कारागार में बंद बंदियों को विधिक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने को चलाई जा रही विधिक योजनाओं की जानकारी भी बंदियों को उपलब्ध कराई। प्राधिकरण सचिव ने केंद्रीय कारागार में संचालित विधिक सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया। विधिक सहायता केंद्र में बंदियों से विभिन्न जानकारियां ली गई। साथ ही जिन बंदियों को लोक अदालत के माध्यम से सहूलियत मिल सकती है उन बंदियों की जानकारी लेकर जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि उन बंदियों की दर्खास्त जेल लोक अदालत में लगावाई जाए। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव ने केंद्रीय कारागार के चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जहां भर्ती बंदियों से उनके इलाज के संबंध मे जानकारी ली। चिकित्सालय में मौजूद डॉक्टरों से बंदी मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी ली। इसके साथ ही मौजूद चिकित्सकों को बंदियों की उचित देखभाल के संबंध में दिशा निर्देश दिए। सचिव ने पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पाकशाला में बन रहे भोजन की गुड़वत्ता को परखा एवं जेल प्रशासन को खान पान की गुड़वत्ता में और अधिक सुधार किये जाने तथा पाकशाला में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने निर्देशित किया। विधिक जागरूकता शिविर के अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक आर.एन. पाण्डे, डिप्टी जेलर प्रशान्त कुमार, चिकित्साधिकारी सुरेन्द्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नौशाद अली और पीएलवी शुभम राय उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *