सहारनपुर- परम् हर्ष का विषय है कि आज रामतीर्थ केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ सचांलक माननीय श्री मोहन भागवत जी संस्थान में पधारे। केंद्र के संस्थापक आचार्य डॉ केदारनाथ प्रभाकर जी से तथा आचार्य सर्वेश्वर नाथ प्रभाकर से भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं अध्यात्म पर गहन चर्चा की।
आदरणीय भागवत जी ने डॉ आभा प्रभाकर को आचार्य वराहमिहिर के शोधकार्य(P.H.D.) पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने गंगेश्वर प्रभाकर तथा शाम्भवी प्रभाकर को आशीर्वाद दिया।
तथा आपने पुनः आगमन का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर रामतीर्थ केंद्र के अभिन्न अंग नगर के सुप्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ पी डी गर्ग से भी आदरणीय भागवत जी ने भेंट की।
रामतीर्थ केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ सचांलक मोहन भागवत का हुआ आगमन
