बाड़मेर/राजस्थान- जयपुर से झुन्झुनू, चुरू और सीकर जिला कारागृह निरीक्षण दौरे पर आए भवानी शंकर वरिष्ठ शासन उप सचिव गृह (ग्रुप-12) द्वारा जिला कारागृह झुन्झुनू और चुरू का उप अधीक्षक, जेलर की मौजूदगी में गार्ड आफ आनर दिया गया और राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों के साथ जिला कारागृह का निरिक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान सभी बंदियों को मिलने वालें भोजन की गुणवत्ता सहित परेड में बंदियों से उनकी समस्याओ के बारे में पूछा गया, बंदियों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नही बतायी गयी एवं कारागृह में सभी व्यवस्थाए माकूल बतायी गयी इस दौरान सभी जेल स्टाफ सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहें ।
– राजस्थान से राजूचारण
