रेलगाड़ियों और हवाई सेवाओं से अटकी दर्जनभर भावी मुख्यमंत्रियों की कुर्सी

बाड़मेर/राजस्थान- राजस्थान भाजपा नेताओ की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडृडा के साथ बैठक हुई। इस बैठक में राजस्थान के प्रमुख भाजपा नेताओं की मौजूदगी रही। सूत्रों के अनुसार राजस्थान के नेताओं के साथ हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों पर फोकस रखा गया और इसी के मदृदेनजर बडे नेताओं कोे स्पष्ट नसीहत दे दी गई कि अब गुटबाजी नहीं करें और आने वाले विधानसभा ओर लोकसभा चुनावों के कामकाम में अभी से जुट जाएं।

मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार बनने के बाद से ही राज्य में एक दर्जन से ज्यादा बिखरे हुए भाजपा नेता जैसे टूटे हुए मोतियों को माला को एकसूत्र में पिरोने में भाजपा आलाकमान कितना सफल होगी यह तो आने वाले समय पर निर्भर करता है l

बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के मौनी बाबा बने हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को सैकड़ों बार जागरूक मतदाताओं द्वारा सबसे ज्यादा रेलगाड़ियों, हवाई सेवाओं, रोडवेज बसों, बिजली पानी सहित सैकड़ों मुद्दों को सरहदी जिलों में आने वाले छोटे बड़े नेताओं के सामने रखते हैं लेकिन भावी मुख्यमंत्री बनने के सपनों में खोने वाले शायद भूलने की बिमारियों से ग्रस्त होने चाहिए अन्यथा विश्व पटल पर मशहूर सरहदी जिलों में दुबई अबुधाबी से भी बेहतर सुविधाओं मिलती l

बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया,उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया , संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहे। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष का जयपुर दौरा हुआ था । दिल्ली में होने वाली बैठक इसी दौरे की अगली कड़ी मानी जा रही है । बैठक में राजस्थान भाजपा के नेताओ को एकजुट होकर काम करने की नसीहत भी दी गई। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन खडा करें और इस आंदोलन को मंडल स्तर तक लेकर जाएं।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *