*मिशन शक्ति एवं बालिका जागरूकता पर प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान माला का शुभारंभ
*बुलंदशहर की राज्य पुरस्कृत शिक्षिका श्वेता दीक्षित ने बालिकाओं को दिये आत्म रक्षा के टिप्स
*किया गया छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत व समस्याओं का समाधान
*पूर्व छात्राओं ने भी बढ़-चढ़ कर किया प्रतिभाग व हुई लाभांवित
बरेली- प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला, विकास क्षेत्र फरीदपुर में बीएसए विनय कुमार तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर, शशांक शेखर मिश्रा के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति के अंतर्गत ‘मिशन शक्ति एवं बालिका जागरूकता’ विषय पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक व विद्यालय के प्रधान अध्यापक डॉ अमित शर्मा ने बताया कि बुलंदशहर की राज्य पुरस्कृत शिक्षिका श्रीमती श्वेता दीक्षित जी द्वारा दिये गये इस ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान के द्वारा बालिकाओं को आत्म रक्षा के टिप्स दिये गये, मिशन शक्ति पर चर्चा की गयी, गुड टच-बेड टच व हेल्प लाइन नंबर के विषय में भी छात्राओं एवं पूर्व छात्राओं को सविस्तार बताया गया और उनकी जिज्ञाओं को शांत करते हुए समस्याओं के समाधान हेतु अत्यावश्यक परामर्श प्रदान किया गया। पूर्व छात्राएं ने भी बढ़-चढ़ कर प्रश्न कर सक्रिय प्रतिभाग किया व लाभांवित हुई। श्वेता दीक्षित बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर कायस्थ में बतौर सहायक अध्यापिका कार्यरत हैं और इस वर्ष उन्हे भी डॉ अमित शर्मा के साथ राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पूर्व भी उनको अपने नवाचारी प्रयोगों व शिक्षण के कारण अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। वर्तमान में डॉ अमित शर्मा के साथ श्वेता दीक्षित बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं नवाचारी शिक्षण पर शोध कर रहीं हैं व शोधपत्र भी लिख रही हैं। इस कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, शुभ्रा शर्मा तथा शिक्षामित्र विम्लेश्वरी देवी का विशेष सहयोग रहा।
