बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा शीशगढ़ निवासी बब्लू बाइक से बरेली से लौट रहे थे। अगरास-शंखा रोड पर रबर फैक्ट्री गेट के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक रोड पर गिरने से बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल को अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा शीशगढ़ निवासी बब्लू बाइक से किसी काम से बरेली गया था। दोपहर के समय वह बरेली से लौटकर अपने घर जा रहा था। अगरास-शंखा रोड पर रबर फैक्टरी गेट के पास सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक मे जबरजस्त टक्कर मार दी। बाइक रोड पर गिरने से बबलू के सिर में चोट लग गयी। जिससे वह वेसुध हो गया। इस हालत मे देखकर चालक कार लेकर भाग गया। राहगीरो ने उसके जेब की तलाश की तो कस्बा शीशगढ़ के नाम का पहचान पत्र निकला। राहगीरो ने उसकी बिगड़ती हालत देखकर किसी वाहन से उसे बरेली अस्पताल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
