बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्मैक और हीरोइन की तस्करी कर अर्जित की गई फतेहगंज पश्चिमी के तस्कर नन्हे नंगडा उर्फ रियासत व उसकी पत्नी सहित पुत्रो की 7.84 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। इसमे प्लॉट, कृषि भूमि, वेंकट हॉल आलीशान, मकान और छह गाड़ी शामिल है। तस्कर नन्हे लंगड़ा व उसका पुत्र जेल मे है। पुलिस ने स्मैक तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। फतेहगंज पश्चिमी के तस्करों को गिरफ्तार कर उनके मकानों, दुकानों आदि पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। इसके अलावा करोड़ों की संपत्ति को फ्रीज किया गया है। इसी क्रम मे पुलिस ने कस्बा कर मोहल्ला सराय निवासी स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा व उसके पुत्र यूसुफ को जेल भेज चुकी है। छानबीन मे पुलिस को पता चला कि नन्हे लंगड़ा, उसके दोनों पुत्र व पत्नी काफी समय से स्मैक और हेरोइन की तस्करी कर रहे है पुलिस ने इनकी संपत्ति की जानकारी की तो पता चला कि अवैध हेरोईन व स्मैक तस्करी का अवैध कारोबार करके करोडो रूपये की चल अचल सम्पत्ति बडी चालाकी से अपने परिजनों के नाम पर क्रय की गयी। अभियुक्त नन्हे नंगडा उपरोक्त ने अभी तक कोई आईटीआर फाईल नही किया गया है। अभियुक्त नन्हे नंगडा उपरोक्त ने बडी चालाकी इन्कम टैक्स की चोरी करते हुए शकीना पत्नी नन्हे नंगडा के नाम पर कुल आवासीय भूमि-209.11 वर्ग मीटर व कृषि भूमि-13995.5 वर्ग मी., एक आलीशान मकान व आशियाना बैंकट हाल ध्वस्त किया गया। जिसकी कुल कीमत 7,26,26,205 रुपये है। उसका पुत्र युसुफ अंसारी उर्फ बब्बू पुत्र नन्हे नंगडा के नाम कुल आवासीय भूमि 20.07 वर्ग मीटर व कृषि भूमि 3985 वर्ग मी जिसकी कुल कीमत 20,72,000 रुपए है। बही दूसरे पुत्र युनुस पुत्र नन्हे नंगडा के नाम कुल आवासीय भूमि 383.37 वर्ग मीटर व कृषि भूमि 4342.5 वर्ग मी०, व कुल 06 वाहन जिनकी कुल कीमत 6,96,000 रुपये व जिसकी कुल कीमत 37,28,000 रुपये है। अभियुक्त नन्हे नंगडा उपरोक्त द्वारा क्रय की गयी चल व अचल सम्पत्ति की अनुमानित कीमत 7,84,26,205 (सात करोड चौरासी लाख छब्बीस हजार दो सौ पाँच रूपये) अर्जित की। अभियुक्त नन्हे नंगडा पर सात मुकदमे एनडीपीएस के दर्ज है। स्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी राजेश कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत इस सारी संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
