बरेली का लाल देश के लिए हुआ शहीद, पत्नी बोली- मेरा सब कुछ लुट गया

बरेली। जिले का एक जाबांज सैनिक रविवार को सीमा पर शहीद हो गया। श्रीनगर के गुरेज सेक्टर मे हुई क्रास फायरिंग मे उनकी सांसें हमेशा के लिए थम गई। सैनिक के बलिदान की खबर मिलते ही इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने उन्‍हें श्रद्धांजिल देना शुरू कर दिया। उनके शहीद होने की सूचना के बाद परिवार मे कोहराम मच गया। दादी से लेकर पिता तक सभी की आंखे नम थी। उधर सौरभ की पत्नी का दर्द तो बयां करना भी मुश्किल है। वो चीख-चीखकर कह रही थी, मेरा तो सब कुछ लुट गया… मेरा फौजी चला गया। बहराल, सौरभ का पार्थिव शरीर सोमवार शाम तक बरेली नही पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर रात तक बरेली पहुंच सकता है। जिसके बाद मंगलवार को पंचतत्व मे विलीन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार थाना इज्जतनगर की सनसिटी विस्तार कालोनी मे रहने वाले राजकुमार राणा सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार में परिवेश मिला तो उनके बेटे सौरभ राणा ने भी सेना का हिस्सा बनने की तैयारी शुरू कर दी थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वर्ष 2014 में सौरभ राणा का सपना पूरा हुआ और वह सेना मे भर्ती हो गए। इस समय उनकी तैनाती श्रीनगर मे गुरेज सेक्टर मे थी। वह नौ राजपूत रेजीमेंट में तैनात थे। रविवार को सीमा पर हुई क्रास फायरिंग में सौरभ राणा बलिदान हो गए। सेना मुख्यालय से यह सूचना स्वजन तक पहुंची। परिवार के लोगों को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई। देर रात शहर के लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर संदेश साझा कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके मुहल्ले के कुछ लोगों के अनुसार पिता ज्यादा बात करने की स्थिति में नही है। सोमवार की देर रात तक शहीद सौरभ राणा का पार्थिव शरीर शहर आएगा। मंगलवार को संजय नगर श्‍‍मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *