बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा मे हुई पांच दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ग्रीप्लिंग कुश्ती प्रतियोगिता मे त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज की छात्रा ने पदक हासिल कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ग्रीप्लिंग कुश्ती मे त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज की छात्रा व गांव अग्रास निवासी आकांक्षा सक्सेना ने दो कांस्य पदक जीतने पर शनिवार को विधायक डॉ डीसी वर्मा ने सम्मानित किया। जानकारी देते हुए कांस्य पदक विजेता आकांक्षा सक्सेना ने बताया कि यह प्रतियोगिता 31 मार्च से चार अप्रैल तक कराई गई। इस कुश्ती प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अखाड़े की 42 किलो भार वर्ग मे भाग लिया था। अपने भार वर्ग मे प्रतिद्विंदी को पराजित कर दो कांस्य पदक जीते। कॉलेज मे स्मार्टफोन वितरण समारोह मे विधायक डॉ डीसी वर्मा व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता वर्मा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रेरणा चौहान, मंडल अध्यक्ष संजय चौहान सहित कॉलेज के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
