बरेली। अप्रैल माह की शुरुआत हो चुकी है लेकिन इस बार यह माह मई व जून की गर्मी का अहसास करवाएगा। मौसम विभाग की ओर से पहले सप्ताह मे ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। अप्रैल का पहला दिन भीषण गर्मी से शुरू हुआ है। सुबह से ही उमस भरे दिन की शुरूआत हुई। शुक्रवार को शहर का तापमान 38 डिग्री सैल्सियस तक दर्ज किया गया। हालांकि इस तापमान मे दो दिनों बाद और भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो इस बार पिछले वर्ष की तुलना मे गर्मी अधिक होगी। उधर, चिकित्सकों की ओर से भी लगातार गर्मी से बचने की हिदायत दी जा रही है। मौसम विभाग की माने तो इस बार मार्च में ही गर्मी ने लोगों के पसीने छूटा दिए। सुबह से खिलने वाली धूप देर शाम तक रहने की वजह से लोगों के पसीने छूटना लाजिमी है। मगर अब अप्रैल में इस गर्मी के तेवर और भी बढ़ने वाले है। अप्रैल में इस बार 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि अप्रैल के पहले दिन ही तापमान 38 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वही दो अप्रैल को भी तापमान 20 डिग्री और 39 डिग्री सैल्सियस तक रहेगा। इसी तरह तीन अप्रैल को न्यूनतम 22 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री, 4 अप्रैल को न्यूनतम 22 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री, इसी तरह से 5 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक 22-23 डिग्री और 42 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जा सकता है। इससे साफ है कि इस बार अप्रैल पिछले वर्षों की तुलना में अधिक गर्म होने वाला है।।
बरेली से कपिल यादव
