बरेली। बरेली कॉलेज मे लंबे समय से अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे अस्थायी कर्मचारी एक बार फिर मुखर हो गए है। अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को बरेली कॉलेज मे तालाबंदी कर दी। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। वही तालाबंदी के चलते अपने परीक्षा फार्म जमा कराने पहुंचे छात्रों को मायूस होकर लौटना पड़ा। आपको बता दें कि बरेली कॉलेज मे डेढ़ सौ से ज्यादा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के अस्थाई कर्मचारी है। जोकि न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने, बरेली कॉलेज में रिसीवर बैठाने और बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वही इस साल तीन जनवरी को भी कर्मचारियों ने कॉलेज मे तालाबंदी कर दी थी। जिसके बाद सात जनवरी को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने तालाबंदी खत्म की थी। वही अब फिर से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मुखर हो गए हैं। जिसके चलते अस्थायी कर्मचारियों ने आज बरेली कॉलेज के मुख्य कार्यालय पर ताला जड़ दिया। कर्मचारी पहले ही प्रशासन और कॉलेज को इसकी चेतावनी दे चुके थे लेकिन फिर भी समस्याओं का समाधान नही होने पर यह तालाबंदी की गई है। बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा का कहना है कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई बाद धरना प्रदर्शन कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा।।
बरेली से कपिल यादव
