बहेड़ी मे धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने पर हुआ हंगामा: पीएसी तैनात, 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बहेड़ी, बरेली। होली के हुड़दंग के दौरान एक धर्मस्थल पर रंग पड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद रास्ता जाम और पुलिस पर पथराव के सिलसिले में लगभग 200 लोगों के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने शनिवार शाम को बताया कि शुक्रवार की दोपहर होली के जश्न के दौरान इस्लाम नगर इलाके में कुछ लोगों ने पिचकारी से एक धर्म स्थल पर रंग छिड़क दिया जिसका विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने रंग डालने वालों की पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि दोपहर में मामला किसी तरह रफा-दफा हो गया, लेकिन देर शाम कुछ शरारती लोगों ने बरेली-नैनीताल राजमार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। धार्मिक स्थल के अंदर भी गुब्बारे भरे रंग के फेंक दिए। इसको लेकर वहां तनाव की स्थिति बन गई। आनन-फानन में पुलिस फोर्स पहुंच गया। बड़ी देर मे मामला समझा कर शांत कराया गया। इस मामले मे इमाम की ओर से बहेड़ी कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले मे भाजपा के नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा विधानसभा क्षेत्र संयोजक सुरेश गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बावजूद भी दूसरे समुदाय के एक चेयरमैन पद के दावेदार द्वारा कथित तौर पर लोगों को उकसाने का मामला सामने आया है। चेयरमैन पद के दावेदार द्वारा उकसाने के बाद लोगों ने सड़क पर बवाल करते हुए पुलिस पर भी हमला किया। जिसके बाद पुलिस व सशस्त्र बलों ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। रोड पर बवाल तथा पुलिस पर हमला करने के आरोप मे दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर दो बजे बहेडी मे होली का जुलूस निकल रहा था। दो तरह का जश्न था। एक तो बीजेपी की जीत। दूसरे रंगों का त्योहार। सैकड़ों की संख्या में हुलियारों की टोलियां रंग बरसाती चल रही थी। होली चौहरा से जुलूस निकल रहा था। यही पास में ही धार्मिक स्थल था। इस बीच किसी ने धार्मिक स्थल के पास खड़े इमाम पर रंग डाल दिया। इसको लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया। तभी किसी खुराफाती ने धार्मिक मे भी रंग भरा गुब्बारा फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए थे। इस मामले मेे पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन इस मामले के बाद भी भीड़ सड़कों पर जुटी रही। जिसके बाद भीड़ ने होली खेलकर दो युवकों को खीचकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। अचानक भीड़ द्वारा हमला किए जाने से युवक पहले तो घबरा गए। इसके बाद उन्होंने किसी तरह से भीड़ से भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद हरकत मे आई पुलिस ने तत्काल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला कायम कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हंगामा करने वाले लोगों को शनिवार को चिन्हित किया गया। जिनमें सपा नेता शादाब और उसके साथी शोएब, आतिफ, शाहिद और आदिल समेत करीब 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वही इस मामले को लेकर तनाव बरकरार है। तनाव को देखते हुए पीएसी फोर्स तैनात कर दी गई है। हांलाकि स्थिति नियंत्रण मे बताई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *