– रंगोली प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, स्लोगन में अनमोल अव्वल
*मनमोहक लघु नाटिकाओं के माध्यम से किया ग्रामीणजनों को जागरूक
बरेली- प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला, विकास क्षेत्र फरीदपुर में बीएसए विनय कुमार तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर, शशांक शेखर मिश्रा के निर्देशन मे पल्स पोलियो जागरूकता महोत्सव का आयोजन किया गया। राज्य पुरस्कृत शिक्षक व विद्यालय के प्रधान अध्यापक डॉ अमित शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव में अनेक प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित किये गए जिनमें विद्यार्थियों के साथ साथ पूर्व विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। पल्स पोलियो जगरूकता रैली निकाली गयी। रंगोली प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, स्लोगन में अनमोल अव्वल रहे. अमन, हरजीत, सुभाष ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पूर्व छात्र सुभाष, अनीकेत, अमन, मोनिका द्वारा मनमोहक लघु नाटिकाओं के माध्यम से ग्रामीणजनों को पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया गया। स्पीच प्रतियोगिता में कक्षा पांच की मीनाक्षी ने बाज़ी मारी, आशा बहन नीरज, शौर्य, वंश राज, अभिमान, मिनाक्षी, सहायक अध्यापक लोचन सिंह, राहुल सिंह, विम्लेश्वरी देवी, सुपरवाइज़र अरुण पाठक व हेमेंद्र सिंह का भी सहयोग रहा।
