बरेली। होली पर शुक्रवार को दो घरो की खुशियां मातम मे बदल गई। ननिहाल से होली खेलकर लौट रहे दो बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाईयों को नशे मे धुत मारुति वैन के चालक ने रौंद दिया। जिसमें दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वैन मे सवार चालक व अन्य लोग मौके से भाग निकले लेकिन वैन को कब्जे मे ले लिया गया है। आपको बता दे थाना देवरनिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दुगना निवासी ऐवरन का 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार अपने चाचा के यहां इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव बैकरन नन्दा आया हुआ था। शुक्रवार को होली वाले दिन रामेन्द्र गंगवार अपने चचेरे भाई अमित कुमार को साथ लेकर बाइक से अपनी ननिहाल गांव रोहला व यहां से दोस्त के यहां गांव वसुधरन जागीर से होली खेलने गये थे। दोनो भाई बाइक से होली खेलकर वापस लौट रहे थे तभी देवरनियां कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत इटौआ-वसुधरन रोड पर गांव कमालपुर के पास सामने से तेज गति से आती मारुति वैन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गयी। मारुति वैन मे चालक समेत चार लोग सवार थे जो नशे मे धुत थे। हादसे के बाद चारो वैन छोडकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारुति वैन व बाइक को कब्जे मे ले लिया है। वही दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें अमित कुमार व रामेन्द्र गंगवार इन्टर के छात्र थे। दोनों बरेली के सेक्रेड हार्ट स्कूल मे पढते थे।।
बरेली से कपिल यादव
