बरेली। शनिवार को भाजपा ने एमएलसी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। रामपुर-बरेली एमएलसी सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष कुंवर महाराज सिंह को उम्मीदवार बनाया है जबकि इस सीट से टिकट मांगने वाले दर्जन भर से अधिक नेताओं को झटका लगा है। बही बदायूं एमएलसी सीट पर बागीश पाठक और पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट पर डॉ सुधीर गुप्ता को कैंडिडेट बनाया गया है। आपको बता दें कि रामपुर और बरेली सीट पर बरेली मे 3113 और रामपुर मे 1772 मतदाता है। इस चुनाव मे प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम के पार्षद-सभासद मतदान करते है। नामांकन की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित की गई है। जिसके चलते सोमवार को सपा-भाजपा समेत प्रमुख दलों के प्रत्याशी नामांकन कराएंगे। एमएलसी सीट पर मतदान नौ अप्रैल और मतगणना 12 अप्रैल को होगी। रामपुर-बरेली एमएलसी सीट पर सपा पहले ही रामपुर के मशकूर मुन्ना को मैदान मे उतार चुकी है जबकि आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अच्छन अंसारी नामांकन भी करा चुके है। भाजपा के टिकट पर सभी की निगाह लगी हुई थी। शनिवार को भाजपा ने टिकट घोषित कर दिया है। जिसके चलते भाजपा से टिकट मांगने वाले वर्तमान एमएलसी घनश्याम लोधी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुधीर मौर्य, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, पीपी सिंह समेत दर्जन भर प्रमुख नेताओं के हाथ मायूसी लगी है। सपा सरकार मे भाजपा के टिकट पर एमएलसी का चुनाव पीपी सिंह ने लड़ा था तो वही सपा के एमएलसी घनश्याम लोधी भी विधानसभा चुनाव से पहले दोबारा एमएलसी बनने को भाजपा में शामिल हो गए थे। मगर पार्टी ने उनके बजाय कुंवर महाराज सिंह पर भरोसा जताया है। वह भाजपा से काफी समय से जुड़े है।।
बरेली से कपिल यादव
