इज्जतनगर मे छह साल की बच्ची से रेप, विरोध मे नैनीताल हाईवे किया जाम

बरेली। जिले के थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे एक मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आई है। मासूम से दुष्कर्म की खबर की घटना मिलते ही शहर के लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद आक्रोशित लोग नैनीताल हाईवे पहुंचे और यहां सड़क पर ही बैठ गए। सड़क पर लोगों के बैठने से दोनों से भीषण जाम लग गया। हाईवे पर जाम खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनो का कहना है कि उनकी बेटी दुकान पर चीज लेने गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। घर से कुछ ही दूरी पर बच्ची बेहोशी की हालत मे मिली। आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दरिंदगी हुई है। उधर इलाके के लोगों ने बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद प्रर्दशन करना शुरू कर दिया है। गांव वालों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया है। हालांकि पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वही मौके पर पहुंचकर एसपी सिटी ने परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ले रहे है। आपको बता दें कि मामला थाना इज्जतनगर की रामनगर कॉलोनी का है। यह एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। मासूम से दुष्कर्म की खबर पाकर लोग भड़क गए। आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर भड़के लोग नैनीताल हाईवे पहुंचे। इनमें महिलाएं और पुरुष भी शामिल थे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सभी लोग सड़क पर बैठ गए। कुछ तो सड़क पर ही लेट गए। नैनीताल हाईवे पर विरोध प्रदर्शन के चलते दोनों नैनीताल हाईवे पर दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। नैनीताल हाईवे पर डीआरएम ऑफिस के पास भी दोनों ओर से जाम लगा रहा। जाम की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे लोगों को जाम खोलने के लिए कहा। हालांकि देर शाम तक विरोध प्रदर्शन जारी था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *