बरेली मे बुलडोजर बना ब्रांड, भंडारा कर झूम रहे भाजपा कार्यकर्ता, गुब्बारे उड़ा मनाया जश्न

बरेली। प्रदेश मे सरकार बनने की जीत की खुशी मे भाजपाइयों ने शुक्रवार को भी जश्न मनाया। योगीराज का बुलडोजर भाजपा का ब्रांड बन गया है। जगह-जगह विजय गीत बजते रहे और लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। बुलडोजर को सजाया तो कही भंडारा लगाकर लोगों को भोजन कराया। जिले की नौ विधानसभा सीटों में से सात पर भाजपा ने विजय हासिल की। वही प्रदेश में 273 सीटें लेकर एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाने को तैयार है। इसकी खुशी शहर के लोगों में साफ दिखाई दे रही है। शुक्रवार को इज्जतनगर के सामने मिनी बाईपास पर भाजपा नेताओं ने बड़े भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान वहां बुलडोजर खड़े किए गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय चौहान, अजय शर्मा के साथ तमाम कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। शुक्रवार 11 बजे से भंडारा शुरू हो गया। इससे पहले बुलडोजर ट्रैक्टर ट्राली खड़े किए गए है। जो राम को लाए है हम उनको लाए है की तर्ज पर गाने बज रहे है और डांस हो रहा है। शुक्रवार की शाम को बटलर प्लाजा मार्केट में व्यापारियों ने ढोल-बाजे के साथ जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर मनोज खटवानी, संदीप मेहरा, रवि टंडन आदि मौजूद रहे। वही समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शमसी के नेतृत्व मे मुस्लिम समाज के लोगों ने गौस पाक के झंडे पर पहुंचकर फूल चढ़ाए। प्रदेश मे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर मुस्लिम महिलाओं ने भी जश्न मनाया। आला हजरत हेल्पिग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान ने अन्य महिलाओं के साथ गुब्बारे उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि यह भाजपा के साथ ही महिलाओं की जीत है। यह उनके संघर्ष व विश्वास की जीत है। भाजपा की जीत पर शहर में होली से पहले ही गुलाल उड़े। ढोल की थाप पर जहां जश्न मनाया गया। वहीं कई जगहों पर डीजे लगाकर पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक देर रात तक थिरकते नजर आए। भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुस्लिम समाज मे भी खुशी की लहर देखने को मिली। जगह-जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा की जीत का जश्न मनाया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन और समाजसेवी महिला नकवी ने बीजेपी की जीत पर खुशी का इजहार किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *