फरीदपुर मे किशोर का लटका मिला शव, लगाया हत्या का आरोप

फरीदपुर, बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र मे बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्कूल के पड़ोस मे एक बच्चे का शव फंदे से लटका मिला। शव को देखते ही आस-पास के लोगों मे हड़कंप मच गया। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की किसी ने हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना फरीदपुर क्षेत्र के मठिया कस्बा के रहने वाले कृष्णपाल का 15 वर्षीय बेटा राजकुमार उर्फ ब्रिज प्रताप मंगलवार की शाम घर से खाना खाकर निकला था। काफी देर तक उन्होंने बेटे की तलाश की मगर उन्हें कोई सुराग नही मिला। बेटा रात भर घर नही लौटा। तलाश करने पर परिजनों को पता चला कि खल्लपुर रोड पर एक स्कूल के पास खाली पड़े प्लाट मे उनके बेटे का शव एक निर्माणाधीन मकान से लटक रहा है। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार तो मृतक 11 भाई बहन है जिसमें दो बहन और 9 भाई हैं। मृतक राजकुमार सातवे नंबर पर था। मृतक के पिता झोलाछाप डॉक्टर है। वही परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *