बरेली/फतेहगंज पश्चिमी- कस्बे की साप्ताहिक बाजार में मनचले लड़को ने बाजार आई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। लड़कियों के शोर मचाने पर पब्लिक ने पकड़कर खूब धुना और पुलिस के हबाले कर दिया। जानकारी के अनुसार कस्बे में लगी गुरुवार बाजार में शाम 5 बजे के करीब रामलीला गेट के सामने दो मनचले युवकों ने बाजार में खरीदारी करने आई लड़कियों के साथ रास्ता में चलते हुऐ भीड़ में छेड़छाड़ कर लड़कियों ने शोर मचा दिया इतने में बाजार करने आए ग्रामीणों दोनों को पकड़ कर जमकर धुना और उसके बाद फतेहगंज पश्चिमी पुलिस चौकी मे लेकर पहुंचे। चौकी प्रभारी अजय शर्मा ने दोनों मनचलों को थाने में बिठा दिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस दोनों के खिलाफ कार्यवाही की बात कह रही है।।
बरेली से कपिल यादव
