चोरो ने पुराने बीएसए कार्यालय से की लाखों की चोरी, सोती रही पुलिस

बरेली। थाना सुभाषनगर के वीरभट्टी स्थित आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय व उससे सटे पुराने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे चोरो ने ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। चोर स्कूल मे रखी पांच साइकिलें, सिलाई मशीन, कंम्प्यूटर, प्रिंटर के साथ विद्यालय के पुराने सभी अभिलेख, फाइलें, रजिस्टर व किताबें तक चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापक ने सुभाषनगर पुलिस को मामले मे तहरीर दी है। वारदात पीआरवी से चंद कदमों की दूरी पर हुई। प्रधानाध्यापक अनीता सक्सेना ने थाना सुभाषनगर पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया कि गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे विद्यालय की चतुर्थ श्रेणी कर्मी रेखा बिष्ट के साथ वह विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यालय परिसर मे पुराने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे पिछले भाग जहां विद्यालय की पुस्तकें व अभिलेख रखे जाते है। उसका मेन दरवाजे का ताला कुंडी सहित टूटा मिला। भवन मे प्रवेश करने पर देखा कि अंदर के कमरों के ताले व दरवाजे भी टूटे हुए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से खुलने वाले दरवाजे को भी तोड़ दिया गया और साइकिल, सिलाई मशीन, कंम्प्यूटर, प्रिंटर समेत लाखों का सामान चोर चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि मामले मे तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश की जा रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *