मतगणना के लिए समाजवादी पार्टी हर मोर्चे पर तैयार- शिवचरन कश्यप

बरेली। गुरुवार को सपा कार्यालय पर हुई बैठक मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने अपने कार्यकाल की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए पूर्णतया तैयार है और समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। आगे कहा कि समाजवादी पार्टी बरेली की सभी नौ सीटें जीतने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बैठक मे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मतगणना को लेकर सजगता और पूरी ताकत लगा देने की बात की। सभी विधानसभा अध्यक्षो ने पूरी तैयारी संपूर्ण होने की बात कही। इस मौके पर शमीम खां सुल्तानी, विजय पाल सिंह, राजेश अग्रवाल, कदीर अहमद, जफर बेग, सतेंदर यादव, गौरव सक्सेना, संजीव यादव, ऋषिपाल पहाड़िया, अफरोज अंसारी, योगेश यादव, अरविंद यादव, हरिशंकर यादव, तनवीर खान, नूतन शर्मा, द्रोण कश्यप , शिवम राज कश्यप, विशाल कश्यप, मोहसिन खान, संजीव कश्यप, बबलू पाल, मान सिंह कश्यप, रेहान खान आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *