बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। एक सप्ताह पहले शाही अगरास रोड पर टुकटुक चालक व बाइक सवार युवक से मामूली कहासुनी होने पर मारपीट हो गई थी। जिसमें टुकटुक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 10 निवासी मथुरा प्रसाद अपनी टुकटुक से अगरास मोबाइल टावर पर कुछ सामान लेकर गए थे। वहां से लौटते समय शाही अगरास रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बाइक सवार युवक ने बीच रास्ते मे टुकटुक रोककर मामूली कहासुनी होने पर मारपीट हो गई। मारपीट होते देख राहगीरों के पहुंचने से पहले अज्ञात बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गए थे और मथुरा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस व परिजनों ने गंभीर घायल मथुरा प्रसाद को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टुकटुक व बाइक को अपने कब्जे मे ले लिया था।।
बरेली से कपिल यादव
