नई शिक्षा नीति मे बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर जोर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक संसाधन केंद्र परसाखेड़ा पर शिक्षकों के बेहतर पठन-पाठन के उद्देश्य से बच्चों के लिए नई शिक्षा नीति के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमैरेसी पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। चार दिवसीय इस प्रशिक्षण मे फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षामित्रों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी शुरुआत ब्लॉक संसाधन केंद्र परसाखेड़ा पर हो चुकी है। शुरुआत एआरपी व शिक्षको ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके पश्चात निपुण भारत मिशन के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण मे ब्लॉक के एआरपी सौरभ बाजपेई, रमेश चंद्र पपनै ने प्रशिक्षण सत्र मे गणित सीखने-सिखाने मे आने वाली समस्याओं, उनके निवारण के बारे में बताया गया। प्रशिक्षक हरिओम दत्त, नरगिस परवीन ने बुनियादी शिक्षा, बुनियादी संख्या ज्ञान पर प्रकाश डाला गया। अंत में सीखने के प्रमुख सिद्धांतों से अवगत कराया। अगले सत्र में गणित शिक्षा के संसाधनों, समेकन के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। भाषा शिक्षण के चार खंड के मॉडल पर चर्चा की। जोड़, घटाव, गुणा और भाग की अवधारणाओं पर चर्चा हुई। अंतिम सत्र में रोचक गतिविधि से शिक्षण को प्रभावी बनाने के तरीके सिखाए गए। भाषा में आंकलन के उद्देश्य पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष कपिल यादव, अनिल गंगवार, मनोज शर्मा, प्रद्युमन यादव, दिग्विजय गंगवार, महेंन्द्र गंगवार अनूप निहाल मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *