सोशल मीडिया पर बसपा के लोकसभा प्रत्याशियों की फर्जी सूची जारी करने पर हुआ मुकदमा दर्ज

लखनऊ- अभी हाल ही में हुए सपा बसपा के गठबंधन के बाद तय हुआ कि दोनों पार्टियां 38-38 सीटो पर लोकसभा का चुनाव लडेंगी।जिसके बाद ही सोशल मीडिया पर बसपा के संभावित लोक सभा प्रत्याशियों की सूची वायरल कर दी गयी जो कि चर्चा का विषय बनी रही जिसके बाद बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने आज इसका खंडन किया है।इसी के साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीएसपी प्रत्याशियों की फर्जी सूची जारी करने वाले पर मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष आर. एस. कुशवाहा ने गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी। जिसमें कहा गया है कि उनके जाली हस्ताक्षर बना अज्ञात ने सोशल मीडिया पर फर्जी सूची जारी कर दी।पुलिस ने उनकी तहरीर पर आईपीसी की धारा 419,468,469,470,471, 74 आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है।अब पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की धर-पकड़ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।