उज्जैन में भोलेनाथ को जलाभिषेक कर लौटे कांवड़िए का जोरदार किया गया स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी- कस्वे से 200 श्रद्धालुओं का जत्था महंत डॉ हरदेव गंगवार तथा बनवारी लाल गंगवार के नेतृत्व में देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ का ओमकालेश्वर से जल भरकर 6 दिन की पैदल यात्रा के बाद उज्जैन में बाबा महाकाल पर जलाभिषेक किया।उन्होंने बताया कि यह दल पिछले कई वर्षों से ओमकालेश्वर की नर्मदा नदी से से गंगाजल लाकर उज्जैन में भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहा है।कांवड़िया कस्बा में पहुंचने पर कस्बावासीयो व उनके परिवारी जनों ने उनके ऊपर फूल मालाओं व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।सभी कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाया और सुख शांति की कामना की।जत्थे में नगर पंचायत चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, अजय गुप्ता, खेमपाल गंगवार, गौरव गंगवार, कैलाश शर्मा, अतुल कठेरिया, हरविंदर यादव, महेंद्रपाल शर्मा, महेश गंगवार,कुलवीर सिंह आदि लोग सम्मिलित रहे।। स्वागत करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना प्रेमपाल गंगवार जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार सभासद सुधीर पोरवाल संजीव सिंह राज कपूर गुप्ता रमन जायसवाल सचिन चौहान गौरव मिश्रा प्रिंस चौहान सुनील शर्मा आदि लोगों ने जोर शोर से माला पहनाकर स्वागत किया।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।