सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के बजट पर कसे तंज

लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के बजट पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार का चौथा बजट अन्तिम बजट माना जाता है। उत्तर प्रदेश की जो छवि पहले थी उसे इस सरकार ने बदला है आज उत्तर प्रदेश गोली और बोली से जाना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि माँ गंगा की जितनी सफाई हुई है वो दिखाई पड़ रही है बजट मे आज सबसे पहले लिखा है कि यहा गंगा यमुना है लेकिन दोनो का हाल बुरा है। किसानो की आय कई बार दुगुना करनी की बात कही लेकिन अभी तक 1 गुना भी नही बढ़ी है ।इस सरकार ने किसी के लिये कुछ भी नही हुआ।सरकार ने सभी को सिर्फ धोखा दिया है ।

उन्होंने कहा कि नौजवानो को नौकरी नही, शिक्षा विभाग मे 2 लाख भर्ती होनी चाहिये थी लेकिन नही हुई भर्ती सरकार को आज अपना काम बताना चाहिये था लेकिन वो नही बताया ।पिछ्ले बजट मे जो कहा गया था वो तक अभी तक नही हुआ।

तंज कसते हुए कहा कि सरकार द्वारा 22 करोड़ पेड़ कहा लगे है ।स्मार्ट सिटी कहा बने ये बताये। यूपी मे सैनिक स्कूल , किसानो को बीज से लेकर कुछ भी नही किया सरकार ने केवल किसानो के साथ छल किया उनका कर्ज माफ नही किया,किसान आत्म हत्या करने के लिये मजबूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।