राजस्थान गौरव यात्रा, कांग्रेस ने दागा चौथा सवाल:’किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सीएम यात्रा

राजस्थान/जयपुर – विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस एक तरफ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का विरोध कर रही है। वहीं नागौर में एक किसान द्वारा आत्महत्या करने के मामले में प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को इसके खिलाफ वसुंधरा सरकार का पुतला फूंका।

जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार का विरोध करते हुए नारेबाजी की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि नागौर जिले के चारणवास गांव में किसान मंगलराम ने आत्महत्या कर ली, लेकिन सरकार गौरव यात्रा निकालने में व्यस्त है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राजे गौरव यात्रा को खत्म कर किसान के घर जाएं और उस किसान के परिवार को सहायता दें। कांग्रेस किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि लोगों के हक के लिए कांग्रेस सडकों पर आ गई है।

*किसानों को लेकर कांग्रेस ने दागा चौथा सवाल*
राजस्थान गौरव यात्रा के तीसरे दिन प्रदेश कांग्रेस की ओर से चौथा सवाल दाग दिया गया है। राजस्थान में नागौर में किसान की आत्महत्या के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे को ही सवाल के रूप में भाजपा के सामने रखा। कांग्रेस ने सोमवार को चौथा सवाल करते हुए भाजपा से पूछा है कि कर्ज में डूबे किसान की जमीन की कूर्की का आदेश देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली मुख्यमंत्री बताएं कि इससे प्रदेश का कौनसा गौरव बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।